Amitabh Bachchan on Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ से मची तबाही में हजारों लोगों ने होना घर गवां दिया, कई लोगों की जान गई और अब प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव कार्य जारी है. इस त्रासदी में लगातार राहत-बचाव कार्य चल रहा है, मृतकों और लापता लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. नेपाल का ये खौफनाक मंजर देख हर कोई जल्द से जल्द सबकुछ ठीक होने जाने की दुआ कर रहे हैं. इसी बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी नेपाल में आई भयानक बाढ़ पर चिंता जताई है.
नेपाल बाढ़ पर अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता
अपने लेटेस्ट ब्लॉग में नेपाल बाढ़ त्रासदी को अमिताभ बच्चन ने 'दर्दनाक' और 'असहनीय' पीड़ा बताया है. ब्लॉग में बिग बी ने कहा कि प्रकृति के प्रकोप का सामना करना नामुमकिन है. इसे सिर्फ ईश्वरीय हस्तक्षेप ही प्रभावित कर सकता है. इसलिए प्रकृति का सम्मान करते हुए प्रार्थना करते रहना है. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा- 'नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही को देखना बेहद मुश्किल है। कुदरत के कहर से कभी नहीं लड़ा जा सकता. उसका सम्मान करना चाहिए. प्रकृति के कहर का सामना करने के लिए ईश्वरीय शक्ति की जरूरत होती है... हम सिर्फ प्रार्थना करते हैं… क्योंकि ये सब कुछ ईश्वर के ऊपर है.'
अनुपम खेर ने भी जताया दुख
अमिताभ बच्चन से पहले अनुपम खेर सहित कई बॉलीवुड सितारों में नेपाल में आई इस त्रासदी को लेकर चिंता व्यक्त की है. अनुपम खेर ने अपना दुख करते हुए एक वीडियो मैसेज जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं नेपाल के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. नेपाल में आई बाढ़ से हुई तबाही देखकर दिल टूट गया है. कई जानें चली गईं, कई परिवार-घर उजड़ गए. बेबस जानवर भी तबाही की चपेट में आ गए. इस बात का ख्याल ही दिल दहला देता है कि कैसे कुछ ही पलों में किसी की अपनी कही जाने वाली हर एक चीज गायब हो गई.'
नेपाल में मची तबाही
बता दें 26 अगस्त को नेपाल के भोटे कोशी नदी क्षेत्र में आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई और लगभग सबकुछ तबाह कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लेशियर के पिघलने के बाद आई बाढ़ और मलबे ने कई गांव खत्म दिए, इससे हजारों घर ध्वस्त हो गए, अभी भी लोग लापता है. त्रासदी के बाद लगातार राहत-बचाव कार्य जारी है. नेपाल में मृतकों की संख्या शनिवार को 626 तक पहुंच गई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.