Alpha X Review: आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'अल्फा' का दर्शकों को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था. आखिरकार आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था और एडवांस बुकिंग में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि लोगों को यह फिल्म कैसी लगी.

यहां पढ़ें सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ दर्शकों को फिल्म पसंद आई है, जबकि कुछ ने इसकी कहानी को कमजोर बताते हुए निराशा जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा, "Alpha फिल्म के पहले हाफ का एक शब्द में रिव्यू—औसत. कहानी कमजोर है, लेकिन एक्शन सीन अच्छे हैं. म्यूजिक पूरी तरह निराश करता है. आलिया प्रभावित करने में नाकाम रहीं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर ने शानदार परफॉर्मेंस दी. शरवरी की एक्टिंग ठीक-ठाक है."

---विज्ञापन---

एक अन्य यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "#Alpha First Half Review: इसकी कहानी कई हॉलीवुड फिल्मों के कॉन्सेप्ट का मिला-जुला रूप लगती है. लेकिन अगर आप इस बात को नजरअंदाज करें, तो फिल्म बिल्कुल भी बुरी नहीं है. इसे देखने में मजा आ रहा है और अब तक कहीं भी बोरियत महसूस नहीं हुई. इसकी एडिटिंग काफी कसी हुई है."

एक अन्य दर्शक ने इंटरवल के बाद अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, "#Alpha INTERVAL! फिल्म का इंटरवल ट्विस्ट दिलचस्प है. एजेंट का फ्रेंच फ्राइज खाते हुए दुश्मन के इलाके में घुसना बेहद अजीब लगा. आलिया अपनी हंसी और एटीट्यूड की वजह से परेशान करने वाली लगीं, लेकिन एक्शन सीन अच्छे हैं. वहीं, शरवरी स्पेन में रील्स बनाती नजर आती हैं. RAW चीफ चोर है और R&AW का पूर्व सैनिक विलेन बन जाता है—ऐसा पहले 'Pathaan' में भी देखा जा चुका है. यह फिल्म Captain America के फीमेल वर्जन, 'Judwaa' और 'Mission: Impossible' का मिला-जुला रूप लगती है."

---विज्ञापन---

एक और यूजर ने लिखा, "'Alpha' बाकी स्पाई यूनिवर्स फिल्मों की तरह ही पुराने फॉर्मूले पर बनी लगती है. फिल्म में कई चीजें पहले से पता होती हैं. एक Calvin Klein का विज्ञापन और एक ऐसा गाना है, जो फिल्म खत्म होने के बाद शायद ही याद रहे. एक्शन सीन देखते समय ज्यादा दिमाग न लगाएं, वरना या तो हंसी आएगी या फिर सिर खुजलाते रह जाएंगे. बॉलीवुड जिस तरह हरियाणवी भाषा को पेश करता है, वैसा शायद ही कोई और करता हो. सिर्फ YRF स्पाई यूनिवर्स में ही कोई एजेंट मिशन के बाद फ्रेंच फ्राइज खाता है और जबरदस्त लड़ाई के बाद नूडल्स… असल जिंदगी में कोई सैनिक या हत्यारा ऐसा व्यवहार नहीं करता."

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘Aashram 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, ‘बाबा निराला’ बन फिर छाएंगे बॉबी देओल, जानें डिटेल्स

---विज्ञापन---