बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी फिल्म या गाने को लेकर नहीं बल्कि अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, एक्टर ने इस बार अपने एक फैसले को लेकर खुलकर बात की, और कहा कि जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे लगता है, कि मैं खुद को थप्पड़ मार लूं, ये बयान जब से सामने आया है सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, यूजर्स को इस बात पर हैरानी हो रही है, कि एक्टर ने आखिर ऐसी बात क्यों बोली, क्योंकि अक्षय कुमार लगातार फिल्में देते रहते हैं, उनकी फिल्में भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं, फिर इनसब के बीच एक्टर के इस हैरान करने वाले बयान ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

अक्षय का क्या है दर्द?

खिलाड़ी कुमार ने 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन के दौरान एक बातचीत में अपने करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. जिसमें उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में करीब 10 साल काम करने के बाद उन्हें पछतावा हुआ कि उन्होंने केवल एक तरह के किरदार निभाए, जिसमें वो फंसकर रह गए, जो उनकी सबसे बड़ी गलती थी.

---विज्ञापन---

क्यों हुआ अक्षय को पछतावा?

अक्षय कुमार ने इस दौरान बताया कि जब मैंने पलटकर देखा, तो मुझे अहसास हुआ कि मैंने लगातार सिर्फ एक्शन फिल्मों पर ही काम किया. जिसकी वजह से दर्शकों से लेकर फिल्म मेकर्स के बीच में उनकी पर्सनैलिटी एक एक्शन हीरो की बन चुकी थी. अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अपनी पुरानी फिल्मों को देखकर उनका मन करता था कि वह खुद को थप्पड़ मार लें.

क्या सोचकर परेशान थे अक्षय?

उनका कहना था कि लोग सोचने लगे थे कि वह सिर्फ एक्शन ही कर सकते हैं, जबकि वह अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की क्षमता रखते थे. यही वजह थी कि उन्होंने अपने करियर में बदलाव लाने का फैसला किया. इसके बाद अक्षय कुमार ने कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों में काम करना शुरू किया.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों से मचाया तहलका

'हेरा फेरी' , 'धड़कन' , 'मुझसे शादी करोगी' , 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' जैसी धांसू फिल्मों ने उनकी छवि को पूरी तरह बदल दिया. इन फिल्मों के जरिए उन्होंने साबित किया कि वह सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि हर तरह के किरदारों में दर्शकों का दिल जीत सकते हैं. अक्षय कुमार ने अपने 35 साल लंबे करियर पर भी बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक टिके रहना किसी उपलब्धि से कम नहीं है.

---विज्ञापन---

एक्टर ने ये किस ताकत की बात की?

एक्टर ने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा कुछ नया करने और खुद को चुनौती देने की रही है. उन्होंने यह भी कहा कि वह जीवन के आखिरी समय तक काम करते रहना चाहते हैं और शूटिंग सेट पर सक्रिय रहना उनकी सबसे बड़ी इच्छा है.

---विज्ञापन---

वर्क फ्रंट पर अक्षय कुमार

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे. यह फिल्म पॉपुलर वेलकम फ्रेंचाइजी का नया हिस्सा है, जिसमें कॉमेडी और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा. जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

---विज्ञापन---