Sunny Deol and Rajkumar Santoshi: हाल ही में आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की 'बंटवारा 1947' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. फिल्म की कहानी दर्शकों कोई सिनेमाघरों तक लाने में नाकामयाब रही. वहीं अब खबर आ रही है कि सनी देओल-राजकुमार संतोषी एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं.

सनी देओल-राजकुमार संतोषी की नई फिल्म

हाल ही में राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ अपनी नई एक्शन फिल्म की जानकारी दी है और साथ ही टाइटल का भी खुलासा कर दिया है. PTI को दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी ने खुलासा किया कि वो सनी देओल के साथ एक नई एक्शन-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम ‘घातक घुस के मारेगा’ रखा गया है. उन्होंने ये भी साफ किया ये 1996 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘घातक’ का सीक्वल नहीं है.

---विज्ञापन---

फिल्म का नाम 'घातक घुस के मारेगा'

PTI से बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा, 'सनी और मैं कुछ कहानियों पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे. फिल्म में भरपूर एक्शन होगा. इसका नाम 'घातक घुस के मारेगा' है. ये सीक्वल नहीं है, लेकिन इसमें वही किरदार होगा. ये किरदार बनारस का है.' आगे डायरेक्टर ने कहा, 'सनी के फैंस खुश होंगे, क्योंकि इस नई फिल्म में एक्शन, दमदार डायलॉग और इमोशन है. इसके अलावा सनी के साथ दो-तीन और कहानियां भी पाइपलाइन में हैं. इनमें से एक फिल्म में सनी अमेरिका में रहने वाले सरदार का किरदार निभाएंगे. ये भी एक एक्शन-ड्रामा होगी.'

'जाट 2' नहीं बनाएंगे राजकुमार संतोषी

इंटरव्यू के दौरान राजकुमार संतोषी ने फिल्म ‘जाट 2’ को लेकर उठ रहीं अफवाहों पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा कि वो सनी देओल की 2025 में आई फिल्म ‘जाट’ के सीक्वल का निर्देशन नहीं कर रहे हैं. इसपर बोलते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा, ‘मैंने इसके लिए मना कर दिया क्योंकि मैं सीक्वल बनाने पर यकीन नहीं रखता.’

---विज्ञापन---

राजकुमार संतोषी की अपकमिंग मूवी

इसके अलावा राजकुमार संतोषी अपनी अपकमिंग कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म ‘अदा अपनी अपनी’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. इस फिल्म की तुलना 1994 की आइकॉनिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ से की जा रही है. हालांकि, राजकुमार संतोषी ने ये साफ कर दिया है कि उनकी ये आने वाली फिल्म कोई सीक्वल नहीं है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म का नाम ‘अदा अपनी अपनी’ है और इसकी कहानी बिल्कुल अलग है, हालांकि इसका जॉनर, कॉमेडी और एडवेंचर वही पुराना रहेगा. हम सीक्वल नहीं बनाना चाहते थे क्योंकि ‘अंदाज अपना अपना’ की कहानी वहीं पूरी हो चुकी थी.’

---विज्ञापन---