Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को बीते दिनों फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट आ गई थी, जिसके बाद डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस को कुछ दिनों आराम करने को कहा था. हाल ही में रश्मिका ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है. उन्होंने बताया कि अब वो शूटिंग पर वापसी करने वाली हैं.
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए रश्मिका मंदाना ने अपनी हेल्थ अपडेट दी. एक्ट्रेस ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की और बताया कि वो अब काम पर वापसी करने जा रही हैं. मगर, उन्हें इस बात का भी अफसोस है कि वो घर पर रहना मिस करेंगी.
'मैं जल्दी ही काम पर लौट रही हूं'
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर रश्मिका मंदाना ने लिखा है, 'मैं जल्दी ही काम पर लौट रही हूं. मैं निश्चित तौर पर ये सब मिस करूंगी'. पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने घर पर बिताए क्वालिटी टाइम की शानदार फोटोज शेयर की हैं. रश्मिका ने अपने पेट डॉग के साथ, घर के खूबसूरत नजारों के साथ शानदार फोटोज शेयर की हैं. कुछ फोटोज में वो पूजा-पाठ करती दिख रही हैं. वहीं कुछ में बगीचे का खूबसूरत नजारा दिख रहा है. इसके अलावा पजल गेम्स की झलक है.
रश्मिका ने बताई थी चोट लगने की बात
बता दें 03 अगस्त को रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर चोट लगने की जानकारी दी थी. उन्होंने एक लंबा नोट लिखकर विस्तार से बताया था कि उन्हें शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें घर पर आराम करना पड़ रहा था. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने काम पर लौटने की जानकारी दी है.