Ayesha Khan: रणवीर सिंह स्टार फिल्म धुरंधर के 'शरारत' गाने से रातोंरात पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस आयशा खान एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस ने उनकी सगाई की अटकलें लगाना शुरू कर दिया है.

आयशा खान ने कर ली सगाई?

दरअसल अपनी पोस्ट में आयशा एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के हाथ में एक खूबसूरत सी डायमंड रिंग भी दिखाई दे रही है. आयशा ने इस रिंग को फ्लॉन्ट करते अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें देखगकर फैंस एक्ट्रेस की सगाई की अटकलें लगा रहे हैं.

---विज्ञापन---

क्या है वायरल तस्वीरों का सच?

हालांकि, तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में आयशा ने लिखा, "एक सपना, अपनी मनपसंद प्राकृतिक हीरे की सगाई की अंगूठी यहां पाएं". आयशा ने इन तस्वीरों में मिस्ट्री मैन का चेहरा छिपा रखा है. कैप्शन से साथ जाहिर होता है कि एक्ट्रेस किसी ज्वेलरी ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं और उन्होंने कोई सगाई नहीं की है. हालांकि आयशा की इन खूबसूरत तस्वीरों में फैंस का दिल जीत लिया है.

'धुरंधर' के गाने से रातोंरात स्टार बनीं आयशा खान

बात करें आयशा के करियर की तो एक्ट्रेस को रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने ‘शरारत’ से काफी पॉपुलैरिटी मिली. इस गाने ने आयशा को रातोंरात फेमस कर दिया. गाने में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने शानदार परफॉरमेंस दी है. गाने में दोनों ने अपने डांस और ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया.

---विज्ञापन---