Race 4 Updates: पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'रेस' की अगली फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. खबर है कि 'रेस 4' से आमिर खान जुड़ने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने इस मूवी की स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें कहानी पसंद आई है. हालांकि, अभी मेकर्स या आमिर खान की टीम की तरफ से 'रेस 4' में शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आमिर खान चाहते हैं कि वो विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में एक बार काम करें. बता दें आमिर और विजय कृष्ण आचार्य इससे पहले 'धूम 3' और 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में साथ काम कर चुके हैं.

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ की भी एंट्री?

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि आमिर खान के साथ ही इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ की भी एंट्री हो सकती है. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और टाइगर, दोनों ने कथित तौर पर फिल्म की कहानी सुनी है और उन्हें प्रोजेक्ट पसंद आया है. हालांकि, अभी इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

'रेस' फ्रेंचाइजी

'रेस' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और इसके पहले दो पार्ट में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे. उनके साथ फिल्म में बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर भी शामिल थे. वहीं 'रेस 3' में सलमान खान लीड रोल में शामिल हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक अब इसके चौथे पार्ट के लिए नए चेहरे की तलाश है और इसी कड़ी में आमिर खान का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है.

---विज्ञापन---