AR Rahman On Ramayana Music Criticism: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के साथ-साथ इसके गानों की भी खूब चर्चा हो रही है. बता दें 'रामायण' का संगीत हांस जिमर के साथ मिलकर मशहूर बॉलीवुड कंपोजर एआर रहमान ने तैयार किया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रहमान ने फिल्म में संगीत देने और इसको लेकर आ रहे अलग-अलग रिएक्शन्स और आलोचनाओं पर अपनी बात रखी.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए ए आर रहमान

दरअसल हाल ही फिल्म ‘रामायण‘ से नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज हुआ, जिसके बाद इस गाने के संगीत को लेकर कुछ यूजर्स ने ए आर रहमान को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि कई फैंस ने इस गाने को सराहा को खूब पसंद किया. इससे पहले रावण तांडव के वीडियो में संगीत को भी पहले आलोचना का सामना करना पड़ा और फिर बाद में कुछ यूजर्स ने अपने विचार बदले और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो एआर रहमान से माफी तक मांगी. अब एआर रहमान ने खुद इस मामले पर संज्ञान लिया है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इन चर्चाओं के बारे में मालूम है.

“फीडबैक देखने की एनर्जी नहीं”

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एआर रहमान ने कहा, “हम बहुत सारा काम करते हैं, फिल्टरेशन, आइडिएशन और बार बार सुधार करना, इसके बाद फीडबैक देखने के लिए कोई एनर्जी ही नहीं बचती है." आगे उन्होंने बताया कि उनका बेटा उन्हें रिएक्शन्स में आ रहे बदलावों के बारे में जानकारी देता रहता है. एआर रहमान ने कहा, “मेरा बेटा मुझे बताता रहता है. उन्होंने कल ये बात कही थी…अब वो माफी मांग रहे हैं…’ मैं कहता हू्ं ठीक है, मैंने अपना काम ईमानदारी से किया है और उम्मीद है लोगों के ये पसंद आएगा.”