Ghazal: 100 साल पुरानी इस गजल को सुनकर आज भी आशिकों के दिल को ठंडक मिल जाती है. पहले गुलाम अली और फिर जगजीत सिंह की आवाज में पॉपुलर हुई गजल का लेटेस्ट वर्जन 'धुरंधर 2' में भी सुनने को मिला. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

100 साल पुरानी गजल

कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो सालों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. आज हम आपको करीब 100 साल पहले लिखी गई एक ऐसी ही गजल के बारे में बता रहे हैं, जो आज भी लोगों के दिल को छू रही है. 1982 में जब इसे गुलाम अली ने अपनी आवाज दी, फिर बाद में जगजीत सिंह ने भी इसे अपने अंदाज में गाया. वहीं साल 2026 में इसकी धुन रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' में सुनाई दी.

---विज्ञापन---

कौनसी गजल?

हम बात कर रहे हैं मशहूर गजल 'चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है…' की, जिसे मशहूर शायर और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना हसरत मोहानी की लिखी थी. माना जाता है कि इस गजल को 20वीं सदी की शुरुआत में लिखा गया था. यही वजह है कि इसे 100 साल पुरानी बताया जाता है.

गुलाम अली और जगजीत ने बनाया अमर

इस गजल को सबसे ज्यादा लोकप्रियता तब मिली, जब मशहूर गजल गायक गुलाम अली ने इसे 1982 में बी.आर. चोपड़ा की फिल्म 'निकाह' के लिए अपनी आवाज दी. उनकी गायकी ने इस गजल को घर-घर तक पहुंचा दिया. बाद में इसे जगजीत सिंह ने भी अपने अंदाज में गाया, जिसे खूब पसंद किया गया.

---विज्ञापन---

आशिकों के लिए किसी दवा से कम नहीं

'चुपके चुपके रात दिन' सिर्फ एक ऐसी गजल है, जिसके बोल समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ये एहसासों से भरी एक शानदार रचना है, जिसे हर दौर के श्रोता अपने-अपने तरीके से महसूस करते हैं. टूटे आशिकों के लिए ये गजल किसी दवा से कम नहीं है. आज भी ये गजल फिल्मों, महफिलों और संगीत प्रेमियों की पसंद बनी हुई है.

---विज्ञापन---