Welcome To The Jungle 2026 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं. 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म ने पहले वीकेंड जमकर कमाई की. इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने अपने रिलीज के पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया.
5वें दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक पांचवें दिन, 'वेलकम टू द जंगल' (वेलकम 3) ने ₹9.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹97.17 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹81.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन ₹3.00 करोड़ कमाए, जिससे उसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹22.95 करोड़ तक पहुंच गया है. इससे फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹120.12 करोड़ हो गया है.
बीते दिनों की कमाई
26 जून को रिलीज से पहले 'वेलकम टू जंगल' के पेड प्रीव्यू शोज भी रखे गए, जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. दूसरे दिन शनिवार 20 करोड़, वहीं तीसरे दिन रविवार को इसने सबसे ज्यादा 24.75 करोड़ रुपये कमाए. फिर चौथे दिन इसने 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
फिल्म का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में 250 से 300 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इस तरह से देखें तो फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि आने वाले दिनों में इसे अपना बजट निकालने के लिए तेजी से कलेक्शन करना पड़ेगा. ये फिल्म वेलकम फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित 30 से ज्यादा सितारे शामिल हैं.