Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. यह लगातार शानदार कमाई कर रही है और दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है. खासतौर पर फिल्म की कॉमेडी दर्शकों का खूब पसंद आ रही है. वहीं, रविवार को भी फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया. आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
संडे को 'वेलकम टू द जंगल' ने कमाए इतने करोड़
दरअसल, अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल', 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को अपने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई की. फिल्म ने रविवार को 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 41 प्रतिशत रही और कुल 10,867 शो चले. तीन दिनों में मूवी ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. भारत में इसका नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 93.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
शुरुआत में 'वेलकम टू जंगल' ने कमाए इतने करोड़
बता दें कि फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत की थी. गुरुवार को पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह पहले दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 19 करोड़ रुपये रहा. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
फिल्म में नजर आए 34 कलाकार
फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और उनके साझेदारों ने किया है. फिल्म में कुल 34 कलाकार नजर आए हैं. इनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, दिशा पटानी और लारा दत्ता समेत कई सितारे शामिल हैं. फिल्म की शूटिंग को लेकर इसके निर्देशक अहमद खान ने कहा था कि इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ शूटिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा.