Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 11: शनिवार-रविवार को शानदार कलेक्शन करने के बाद मंडे को 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार फिर धीमी हो गई. आइए जानते हैं कि इस कॉमेडी फिल्म ने मंडे को यानी अपने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया.

11वें दिन का कलेक्शन

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के 10वें दिन यानी बीते संडे को कमाई में तेजी दिखाते हुए 9.75 करोड़ कमाए थे. लेकिन दूसरे मंडे को इसकी कमाई फिर से गिर गई. सैकनिल्क के मुताबिक 11वें दिन, 'वेलकम टू द जंगल' (वेलकम 3) ने ₹2.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹139.90 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹117.55 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 11वें दिन ₹0.50 करोड़ कमाए, जिससे उसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹30.45 करोड़ तक पहुंच गया है. इससे फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹170.35 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

पहले हफ्ते शानदार कमाई

अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी. ओपनिंग इसने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इससे पहले फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये का भी बटोरे थे. इस तरह पहले दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 19 करोड़ रुपये रहा. दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे पहले सप्ताह में फिल्म ने कुल 93.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन.

फिल्म में शामिल 30 से ज्यादा स्टार्स

वेलकम टू द जंगल के अलावा सिनेमाघरों में इन दिनों कई अन्य फिल्में भी लगी हुई हैं. हालांकि, इसके बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई की रफ्तार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. हाल ही में आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ भी रिलीज हुई, लेकिन इसके बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा बिजनेस कर रही है. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में 30 से अधिक स्टार्स शामिल हैं. इसमें अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, राजपाल यादव, लारा दत्ता और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई स्टार्स शामिल हैं.

---विज्ञापन---