Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है. 26 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं. जानिए फिल्म ने अपने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को कितनी कमाई की है.

26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के नौ दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है.

---विज्ञापन---

10वें दिन की कमाई

बात करें 10वें दिन की कमाई की तो, 'वेलकम टू द जंगल' ने रविवार को ₹9.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹136.80 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹114.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 10वें दिन ₹1.00 करोड़ कमाए, जिससे उसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹29.95 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹166.75 करोड़ हो गया है. बड़ी स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है. इस बीच सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन इसकी कमाई पर कुछ असर नहीं पड़ा है.

फिल्म में नजर आए 30 से ज्यादा स्टार्स

अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल जैसे 30 ऐसे अधिक स्टार्स शामिल हैं.

---विज्ञापन---

नई फिल्मों से नहीं पड़ा कोई असर

सिनेमाघरों में इन दिनों कई अन्य फिल्में भी लगी हुई हैं. हालांकि, इसके बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई की रफ्तार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. शहीद कपूर की 'कॉकटेल 2' और आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अल्फा’ वेलकम टू द जंगल को कुछ खास टक्कर नहीं दे पा रही हैं. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---