Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे करने के करीब है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पर 13 दिन पूरे कर लिए हैं. आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन यानी रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.
13वें दिन की कमाई
13वें दिन, 'वेलकम टू द जंगल' (वेलकम 3) ने ₹2.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही इंडिया बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹146.10 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹122.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 13वें दिन ₹0.50 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹31.45 करोड़ हो गया है. इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹177.55 करोड़ तक पहुंच गया है.
बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ का जलवा
26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल ओपनिंग डे से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है. इस बीच कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इसकी कमाई पर कुछ असर नहीं पड़ा. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने अपने रिलीज के पहले सफ्ताह 93.15 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म लगातार सिनेमाघरों में पसंद की जा रही है. यही कारण है कि 13 दिन बाद भी ये मूवी बंपर कलेक्शन करके लगातार सुर्खियां बटोर रही है.
फिल्म में हिंदी सिनेमा के 30 से अधिक कलाकार
अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' में हिंदी सिनेमा के कई कलाकारों की भरमार है. इसमें 30 से अधिक स्टार्स एक साथ देखने को मिले हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू, किरण कुमार, जाकिर हुसैन जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं.