Vibe Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘वाइब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 7 दिन यानी एक हफ्ता हो गया है. बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत करने वाली कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ की कमाई में पिछले 2 दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आलम ये है कि 7वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में सिमटकर रह गई. बीते दिन भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई थी. पिछले 2 दिनों से फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

लाखों में सिमटी ‘वाइब’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी प्रीति जिंटा की कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ ने 7वें दिन सिर्फ 0.90 करोड़ यानी 90 लाख रुपये की कमाई की है, जो 6वें दिन के कलेक्शन की तुलना में 10.0 प्रतिशत कम है. फिल्म का कलेक्शन देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘वाइब’ की कमाई अब लाखों में सिमट गई है. इसके साथ ही फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में कुल 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, इन 7 दिनों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 12.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

7वें दिन की टोटल ऑक्यूपेंसी

वहीं, 7वें दिन फिल्म ‘वाइब’ की ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है. पूरे भारत में फिल्म के कुल 1,984 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 12.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, थिएटर में फिल्म का 7वां दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहा. 7वें दिन सुबह के शो में 7.69 प्रतिशत, दोपहर के शो में 12.23 प्रतिशत, शाम के शो में 19.54 प्रतिशत और रात के शो में 14.85 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

‘वाइब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इस दौरान कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ ने वर्ल्डवाइड लेवल पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ‘वाइब’ ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 14.43 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा के अलावा एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी अहम भूमिका में हैं.

---विज्ञापन---