VIBE Box Office Collection Day 3: बीते शुक्रवार यानी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'वाइब' ने रविवार को 3 दिन पूरे कर लिए. कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा स्टारर इस फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पहले दिन फिल्म मात्र 1.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दूसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ की कमाई की.
'वाइब' की कमाई
बात करें रविवार यानी तीसरे दिन की तो, VIBE ने 2,839 शो से ₹3.00 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹8.94 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹7.45 करोड़ हो गया है.
फिल्म के बारे में
वाइब एक एक्शन-कॉमेडी स्पाई फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन फिल्म के लीड एक्टर कुणाल खेमू ने ही किया है. इसका स्क्रीनप्ले भी कुणाल ने ही लिखा है. इससे पहले कुणाल ने मडगांव एक्सप्रेस का भी निर्देशन किया था. वाइब उनके डायरेक्शन में बनी दूसरी फिल्म है. इसमें कुणाल और प्रीति जिंटा के अलावा यशपाल शर्मा, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और शर्मिला टैगोर भी शामिल हैं.
दायरा का कलेक्शन
कुणाल खेमू की वाइब के साथ ही करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' भी रिलीज हुई थी. इस फिल्म में करीना के साथ साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. पहले दिन दायरा ने मात्र 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ का बिजनेस किया.
'दायरा' डे 3 कलेक्शन
बात करें तीसरे दिन की तो 'दायरा' ने 1,839 शो से ₹1.75 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹5.40 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹4.50 करोड़ हो गया है.