---विज्ञापन---

कैसा रहा ‘तू या मैं’ का 7वां दिन, शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ने कमाए बस इतने

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 7: शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म 'तू या मैं' की रिलीज को अब 7 दिन पूरे हो गए है. आइए जानते हैं कि इन 7 दिनों में फिल्म ने कितनी कमाई की.

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 7: शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म 'तू या मैं' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 7 दिन बीत चले हैं. 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है. पहले दिन से ही इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराश करने वाला है. आइए जानते हैं कि सातवें दिन इस फिल्म ने कितने की कमाई की है?

7 दिन में 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'तू या मैं'

शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म 'तू या मैं' 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अपने रिलीज के साथ दिनों में फिल्म मात्र 4.39 करोड़ रुपये ही कमा पाई है. सिनेमाघरों में इसे देखने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही है. अपने रीलीज के सातवें दिन यानी 19 फरवरी को इस फिल्म ने 34 लाख रुपये कमाए हैं. पहले दिन फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए थे. इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर अबतक फिल्म 5 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' की कमाई लगातार घटती जा रही है.

---विज्ञापन---

सर्वाइवल थ्रिलर है 'तू या मैं'

तू या मैं, एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दो इन्फ्लुएंसर्स एक साहसिक यात्रा के लिए निकलते है, लेकिन उनका ये सफर जीवन-मरण के संघर्ष में बदल जाता है. इसे आनंद एल. राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं. फिल्म में दोनों की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिलती है, जो बाद में एक खूंखार मगरमच्छ के जाल में फंस जाते हैं.

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---