Toxic Worldwide Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार यश की मल्टीस्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 3 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 101 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की थी. हालांकि, तीसरे दिन 'टॉक्सिक' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद फिल्म ने महज 3 दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि यश की इस फिल्म ने 3 दिनों में कुल कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
तीसरे दिन इतनी हुई कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 26.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो दूसरे दिन की तुलना में 11.05 करोड़ रुपये कम है. फिल्म की कमाई में 29.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने तीसरे दिन हिंदी में 19.15 करोड़ रुपये, तमिल में 0.75 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 5 करोड़ रुपये और मलयालम में 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का भारत में अब तक का कुल नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 197.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
200 करोड़ का आंकड़ा पार
वहीं, अगर यश की 'टॉक्सिक' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने महज 3 दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221.45 करोड़ रुपये रहा था. तीसरे दिन फिल्म के 19,390 शोज रहे और इसकी थिएटर ऑक्यूपेंसी 25.5 फीसदी रही. सुबह के शो में 11.62 फीसदी, दोपहर के शो में 25.08 फीसदी, शाम के शो में 30.69 फीसदी और रात के शो में 39.62 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.