Toxic Box Office Collection Day 8: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज के पहले खूब चर्चा में थी. देशभर में इसे बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया, लेकिन पहले दिन के बाद फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो चुके हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि बुधवार को आठवें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 101.10 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई गिरती चली गई. हालात ये हुए रिलीज के छठे दिन फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में पहुंच गया.

---विज्ञापन---

8वें दिन का कलेक्शन

बात करें 8वें दिन की कमाई की तो, 'टॉक्सिक' ने बुधवार को ₹2.94 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹277.72 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹232.54 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

ओपनिंग डे के बाद तेजी से गीरी ‘टॉक्सिक’ की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, पहले दिन टॉक्सिक ने 101.110 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 37.65 करोड़ और तीसरे दिन 27.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 25.15 करोड़ और पांचवें दिन 23.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. छठे दिन यानी पहले मंडे को फिल्म का बुरा हाल हुआ और इसकी कमाई 7.65 करोड़ रही. मंगलवार 7वें दिन फिल्म ने 7.85 करोड़ का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में शामिल हैं. 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर चार सालों के बाद कमबैक किया है. इससे पहले यश ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में नजर आए थे. ये उनकी पहली फिल्म थी, जिसने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ कमाए थे. टॉक्सिक ने 100 करोड़ की ओपनिंग दी है. हालांकि अब फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है.