Toxic Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इन 7 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इससे साफ है कि फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी अभी कम नहीं हुई है. यश की 'टॉक्सिक' भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 7वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ रुपये छापे हैं.

यश की 'टॉक्सिक' का जलवा बरकरार

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन 101 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' ने 7वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 6वें दिन के मुकाबले 7.2 फीसदी ज्यादा है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में 229.95 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, 7वें दिन फिल्म ने हिंदी में 5.60 करोड़ रुपये, तमिल में 20 लाख रुपये, तेलुगु में 60 लाख रुपये, कन्नड़ में 1.75 करोड़ रुपये और मलयालम में 5 लाख रुपये की कमाई की है. 7वें दिन 12,894 शो के साथ फिल्म की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 25.3 फीसदी रही.

---विज्ञापन---

300 करोड़ के पार पहुंची कमाई

यश और कियारा आडवाणी की मल्टी-स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. भारत में अब तक 229.95 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 313.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके साथ ही फिल्म ने कई फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' (230 करोड़ रुपये), आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' (99 करोड़ रुपये) और अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (193 करोड़ रुपये) शामिल हैं.