Toxic Box Office Collection Day 2: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया. वहीं दूसरे दिन भी इसकी शानदार कमाई जारी है. आइए जानते हैं दूसरे दिन ‘टॉक्सिक' ने कितनी कमाई की.
पहले दिन 'टॉक्सिक' ने मचाया कहर
26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ की नेट कमाई की, जिससे फिल्म टोटल ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये हो गया. ओपनिंग डे पर हिंदी भाषा में फिल्म ने सबसे ज्यादा 55 करोड़ रुपये बटोरे. इसके बाद कन्नड़ में इसने 23.30 करोड़ कमाए. वहीं तेलुगू भाषा में फिल्म ने 16 करोड़ और तमिल में 5.50 करोड़ और मलयालम भाषा में 1.30 करोड़ कमाए. पहले दिन इसका ओवरसीज कलेक्शन 20 करोड़ रहा. इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड पहले दिन का कलेक्शन 140.75 करोड़ रुपये रहा.
दूसरे दिन की कमाई
अब बात करें दूसरे दिन की तो, 'टॉक्सिक' ने दूसरे दिन ₹36.40 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹164.50 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹137.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने दूसरे दिन ₹10.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹26.25 करोड़ हो गया है. इस तरह फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹190.75 करोड़ हो गया है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो 'टॉक्सिक' के जरिए यश ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी गोवा के गैंगस्टर्स के आपसी संघर्ष की कहानी दिखाती है.