Toxic Box Office Collection Day 12: गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' 'सिनेमाघरों में 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का शुरुआत में काफी बज था, लेकिन रिलीज के बाद इसे दर्शकों का काफी खराब रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस 101 करोड़ से ओपनिंग की हो, लेकिन लगातार इसकी कमाई में गिरावट आ रही है. दूसरे ओर सिनेमाघरों में चल रही फिल्म 'हनुमान अंश' धमाल मचा रही है और टॉक्सिक को तगड़ी टक्कर देते हुए आगे निकल गई है. रविवार के दिन टॉक्सिक ने कोई खास कमाई नहीं की है. दूसरी ओर हनुमान अंश ने अभी तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन कर लिया. तो चलिए एक नजर डालते हैं टॉक्सिक के 12वें दिन के कारोबार पर.

टॉक्सिक डे 12 कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सैकनिल्क ने रिलीज के 12वें दिन यानी कि रविवार को सिर्फ 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसने शनिवार के मुकाबले मामूली बढ़त बनाई है. लेकिन कोई खास कारोबार नहीं किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 30.5 प्रतिशत रही है और कुल शोज 1,775 चले हैं.

---विज्ञापन---

टॉक्सिक ने भारत और वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

फिल्म ने हिंदी में 85 लाख, कन्नड़ में 1.45 करोड़ रुपये, तमिल में सिर्फ 1 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 12 दिनों में भारत में 245.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 337.80 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

हनुमान अंश दे रही टॉक्सिक को टक्कर

दूसरी ओर नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित हनुमान अंश ने अपनी रिलीज के 31वें दिन 22.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. 2 करोड़ में बनी इस मूवी ने 122.13 करोड़ रुपये कमा लिए और 6,007% का मुनाफा कमाया है.

---विज्ञापन---

फिल्म में दिखे ये कलाकार

टॉक्सिक को लेकर बात करें तो फिल्म गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिका में नजर आई हैं. फिल्म केवीएन प्रोडक्शन और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी है.

यह भी पढ़ें- Toxic Box office Collection Day 11: ‘टॉक्सिक’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, 11वें दिन बनाई मामूली बढ़त, जानें कलेक्शन

---विज्ञापन---