Toxic Box office Collection Day 11: यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज को 11 दिन बीत चुके हैं. जहां इस मूवी के रिलीज से पहले दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. वहीं, इसकी रिलीज के बाद इसे दर्शकों का कोई खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है. फिल्म की कमाई लगातार घट रही है. इतना ही नहीं वीकेंड और जन्माष्टमी जैसे बड़े त्योहार का भी इसे कोई फायदा नहीं मिला है. हालांकि शनिवार को फिल्म ने मामूली बढ़त बनाई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं मूवी ने अपनी रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है.

टॉक्सिक डे 11 कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी कि शनिवार को सिर्फ 2.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी ने 10वें दिन के मुकाबले सिर्फ 29 लाख की मामूली सी बढ़त बनाई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 28.1 प्रतिशत रही है और कुल शोज 1829 चले हैं.

---विज्ञापन---

टॉक्सिक वर्ल्डवाइड और भारत कलेक्शन

फिल्म शुरुआत से जहां हिंदी भाषा में धमाकेदार कमाई कर रही थी. वहीं अब इसकी हिंदी में भी कमाई घट रही है. फिल्म ने 11वें दिन हिंदी में 83 लाख का कलेक्शन किया है और कन्नड़ भाषा में इसने 1.21 करोड़ का कारोबार किया है. इस तरह से टॉक्सिक ने भारत में 11 दिनों में 243.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 333.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए भारत में 250 करोड़ कमाना भी मुश्किल हो रहा है.

टॉक्सिक स्टारकास्ट और क्रू

फिल्म को लेकर बात करें तो गीतू मोहनदास ने इसका डायरेक्शन किया है. इसके निर्माता वेंकट के. नारायण और यश हैं. फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी है. फिल्म में गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गैंगस्टर ड्रामा है. इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिका में नजर आई हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 10: जन्माष्टमी पर ‘टॉक्सिक’ का हुआ बुरा हाल, नहीं मिला त्योहार का फायदा, किया बस इतना कलेक्शन