The Vvaan Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 6 दिन हो गए हैं. अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही ये फिल्म 6वें दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. 6वें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. मंडे टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने के बाद फिल्म फिर से धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी और उम्मीद थी कि फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. लेकिन कमाई में आई गिरावट की वजह से फिल्म 6वें दिन भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से चूक गई. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

'द वन' की गिरी कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ और तमन्ना की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'द वन' ने 6वें दिन यानी बुधवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 5वें दिन के मुकाबले 27.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 49.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. कलेक्शन में आई गिरावट की वजह से फिल्म 6वें दिन भी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से चूक गई. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

6वें दिन की टोटल ऑक्यूपेंसी

फिल्म 'द वन' की कमाई के साथ-साथ 6वें दिन थिएटर्स में इसकी ऑक्यूपेंसी भी कम रही. 6वें दिन फिल्म 'द वन' के पूरे देश में 7,070 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 16.0 प्रतिशत दर्ज की गई. रिपोर्ट के अनुसार, 6वें दिन सुबह के शोज में 8.85 प्रतिशत, दोपहर के शोज में 15.00 प्रतिशत, शाम के शोज में 15.46 प्रतिशत और रात के शोज में 16.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

'द वन' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द वन' ने वर्ल्डवाइड भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म 'द वन' ने अब तक वर्ल्डवाइड 64 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

---विज्ञापन---