The Vvaan Box Office Collection Day 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. छठ पूजा की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में शानदार कमाई की. हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. इसके बावजूद फिल्म ने महज चार दिनों में भारत में करीब 39 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.

पहले तीन दिन रहा शानदार प्रदर्शन

'द व्वान' ने सिनेमाघरों में 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 11.25 करोड़ रुपये पहुंच गई. रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करते हुए 14.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह तीन दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 33.60 करोड़ रुपये हो गया था.

---विज्ञापन---

क्या कहती है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट?

अब चौथे दिन यानी सोमवार के शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को करीब 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 38.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 63 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन वीकडेज के हिसाब से इसे पूरी तरह निराशाजनक नहीं माना जा रहा.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने क्या कहा?

शुरुआती दिनों में फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा, 'द व्वान' ने अपने ओपनिंग वीकेंड में अच्छा स्कोर किया है… महामारी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की पिछली तीन रिलीज़ #ParamSundari 28.48 करोड़, #Yodha 17.51 ​​करोड़ और #ThankGod 18.25 करोड़; मंगलवार से गुरुवार; #Diwali की तुलना में 'द व्वान' के 3 दिनों के आंकड़े कहीं ज्यादा हैं. 'द व्वान' #Bihar में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है, जबकि आमतौर पर मास सर्किट में भी इसका प्रदर्शन बहुत मजबूत है… शहरी इलाकों खासकर मल्टीप्लेक्स में भी शनिवार और रविवार को अच्छी ऑक्यूपेंसी देखी गई.'

---विज्ञापन---

इस फिल्म से हो सकता है कड़ा मुकाबला

उन्होंने आगे कहा, 'अब हफ्ते के बाकी दिन बहुत अहम हैं… फिल्म को सोमवार से गुरुवार तक अपनी पकड़ बनाए रखनी होगी, क्योंकि शुक्रवार को मोस्ट अवेटेड फिल्म #DrishyamTheConclusion रिलीज हो रही है.'

क्या है 'द व्वान' की कहानी?

'द व्वान' की कहानी ऋषि और ममता की है. सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में ऋषि नाम के इंजीनियर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि तमन्ना भाटिया उनकी पत्नी ममता बनी हैं. दोनों छठ पूजा के दौरान बिहार के देवांचल स्थित अपने पुश्तैनी गांव पहुंचते हैं. इसके बाद उनकी जिंदगी में कुछ ऐसी रहस्यमयी घटनाएं होती हैं, जो फिल्म की कहानी को दिलचस्प मोड़ देती हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म कर पाएगी 50 करोड़ का आंकाड़ा पार?

फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, अवतार गिल और अनूप सोनी भी अहम किरदारों में हैं. मनु आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोक आस्था, रहस्य और हॉरर का तड़का लगाती है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में 'द व्वान' 50 करोड़ के आंकड़े तक कितनी जल्दी पहुंचती है.