The Vvaan Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' शुक्रवार, 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं. दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. इस फिल्म का निर्देशन 'परमानेंट रूममेट्स' और 'पंचायत' जैसे शो के लिए मशहूर दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की और पहले दिन 8 करोड़ की कमाई की. आइए फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
'द वन' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'द वन' ने भारत में दूसरे दिन अब तक ₹9.59 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹20.92 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹17.59 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. इससे पहले ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
क्या है 'द वन' की कहानी?
बात करें फिल्म की तो 'द वन' एक रहस्यमई सुपरनैचुरल थ्रिलर है. फिल्म ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी के साथ मुंबई शहर में रहता है. ऋषि अपनी पत्नी ममता के साथ बिहार में अपने पुश्तैनी गांव लौटता है. गांव में वन देवी का मंदिर का, जिसे लेकर मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद वहां जाने वाले की मौत हो जाती है. ऋषि को इन सब बातों पर विश्वास नहीं होता और वो वन के रहस्यों को जानने की कोशिश करता है.
फिल्म में छठ पूजा को बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इसमें सिद्धार्थ-तमन्ना के अलावा श्वेता त्रिपाठी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में शामिल हैं.