The Paradise Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार नानी और बॉलीवुड स्टार राघव जुयाल की फिल्म 'पैराडाइज' जिस जोश के साथ रिलीज हुई थी, इस समय बॉक्स ऑफिस पर उतना ही ठंडा प्रदर्शन कर रही है. अपने ओपनिंग डे पर 34.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली फिल्म 'पैराडाइज' की कमाई 6वें दिन तक आते-आते 5 करोड़ रुपये से भी कम रह गई है. बॉक्स ऑफिस पर लगातार फिल्म का कलेक्शन ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है. हालांकि, इसके बाद भी फिल्म ने भारत में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

'पैराडाइज' के 6वें दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पैराडाइज' ने 6वें दिन यानी मंगलवार को 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 5वें दिन की कमाई के मुकाबले 12.0 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. 6वें दिन फिल्म ने हिंदी में 80 लाख रुपये, तमिल में 5 लाख रुपये और तेलुगु में 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. दरअसल, फिल्म ने भारत में अब तक कुल 101.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

6वें दिन की कुल ऑक्यूपेंसी

नानी और राघव जुयाल की फिल्म 'पैराडाइज' की 6वें दिन थिएटर में कुल ऑक्यूपेंसी 19.0 प्रतिशत दर्ज की गई है. वहीं, पूरे भारत में फिल्म के 5,772 शो चलाए गए. रिपोर्ट के अनुसार, 6वें दिन सुबह के शो में 18.15 प्रतिशत, दोपहर के शो में 23.08 प्रतिशत, शाम के शो में 22.77 प्रतिशत और रात के शो में 22.69 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वैसे श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म 'पैराडाइज' वर्ल्डवाइड लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 151 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---