The Paradise Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल की फिल्म 'पैराडाइज' ने शनिवार को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पावर का नमूना दिखाया है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 3 दिन हो गए हैं. फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 55 प्रतिशत की कमी देखी गई. हालांकि, तीसरे दिन फिर से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है. अब ये फिल्म तेजी से 100 करोड़ रुपये के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.
'पैराडाइज' के तीसरे दिन का कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पैराडाइज' ने तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. दूसरे दिन की कमाई के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 2.3 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी में 1.65 करोड़ रुपये, तमिल में 25 लाख रुपये और तेलुगु में 13.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 76.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अब देखना होगा कि आखिर ये फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा कब पार करती है.
तीसरे दिन की कुल ऑक्यूपेंसी
साउथ स्टार नानी और राघव जुयाल की फिल्म 'पैराडाइज' की ऑक्यूपेंसी में मामूली वृद्धि देखी गई. तीसरे दिन शनिवार को पूरे भारत में फिल्म के 6,889 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 33.4 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन सुबह के शो में 28.00 प्रतिशत, दोपहर के शो में 45.15 प्रतिशत, शाम के शो में 45.38 प्रतिशत और रात के शो में 53.46 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हालांकि, नानी और राघव जुयाल की फिल्म 'पैराडाइज' ने वर्ल्डवाइड लेवल पर अच्छा प्रदर्शन किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.