The Odyssey Box Office Collection Day 12: दिग्गज हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर लिए हैं. 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दुनियाभर में बेहद पसंद किया जा रहा है. भारत में भी इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखा गया है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त कमाई तय कर रही है. आइए जानते हैं इंडिया में 12वें दिन 'द ओडिसी' ने कितना कलेक्शन किया.
12वें दिन का कलेक्शन
रिलीज के पहले दिन से ही 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपंनी अच्छी पकड़ बनाई हुई है. वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद वीकडेज पर भी फिल्म की कमाई जारी है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 12वें दिन 'द ओडिसी' ने ₹4.15 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹152.40 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹127.65 करोड़ हो गया है. इससे पहले 11वें दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. मतलब फिल्म के कलेक्शन में कल के मुकाबले इजाफा देखा गया.
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' से होगा मुकाबला
17 जुलाई को रिलीज 'द ओडिसी' ने पहले दिन भारत में 17.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. इसके बाद पहले हफ्ते फिल्म ने 90.30 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. 10वें दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. 'द ओडिसी' के साथ सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्म 'धमाल 4', विजय की 'जन नायकन' भी मैदान में हैं. दोनों फिल्मों से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है. वहीं अब 30 जुलाई को इसके सामने 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' आ रही है. ऐसे में देखना होगा कि तब इसकी कमाई पर क्या असर होता है.