The Odyssey Box Office Collection Day 10: मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं. इंडियन में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. रिलीज के पहले दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है. आइए जानते हैं फिल्म ने 10वें दिन रविवार कितनी कमाई की है.

'द ओडिसी' के लिए पहला हफ्ता काफी खास रहा. इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन दर्शक अब भी इसे पसंद कर रहे हैं. रिलीज के पहले हफ्ते शानदार शुरुआत करते हुए 'द ओडिसी' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 90.30 करोड़ का बिजनेस किया.

---विज्ञापन---

10वें दिन की कमाई

बात करें रविवार यानी रिलीज के 10वें दिन की तो, 10वें दिन 'द ओडिसी' ने ₹11.45 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹142.86 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹119.65 करोड़ हो गया है. इससे पहले शनिवार को इसने 11.05 करोड़ का कलेक्शन किया था.

The Odyssey

फिल्म के बारे में

फिल्म ‘द ओडिसी’ की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है. इसे क्रिस्टोफर नोलन ने लिखा और डायरेक्ट लिया है. इस फिल्म में हॉलीवुड के मशहूर एक्टर मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं. फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस के लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---