The Kerala Story 2 vs Thaai kizhavi Box Office Collection Day 14: सुपरहिट फिल्म 'The Kerala Story' की सीक्वल 'The Kerala Story 2' से मेकर्स को बहुत ज्यादा उम्मीद थी. जहां फिल्म के पहले पार्ट ने 300 करोड़ के पार कमाई की थी, वहीं, दूसरे पार्ट ने अभी 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. हालांकि, मूवी अब इस आंकड़े के काफी करीब पहुंच गई है. वहीं, दूसरी तरफ तमिल 'Thaai kizhavi' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखे हुए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि अब तक इन दोनों फिल्मों ने कुल कितनी कमाई की है.

'The Kerala Story 2' का टोटल कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 14वें दिन 1.51 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ भारत में अब तक फिल्म का कुल कारोबार 40.21 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं 14वें दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 11.1% रही. इसके अलावा, अगर बात करें फिल्म 'The Kerala Story 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो यहां फिल्म का वहीं हाल है. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कुल 45.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अगर फिल्म ने शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली, तो अगले 2 दिन में इसका कलेक्शन 50 करोड़ के पास जा सकता है.

---विज्ञापन---

Thaai Kizhavi की कुल कमाई

वहीं, दूसरी तरफ तमिल फिल्म 'Thaai Kizhavi' ने 14वें दिन 1.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 42.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 14वें दिन फिल्म की टोटल तमिल ऑक्यूपेंसी 15.5% रही. वहीं, फिल्म 'Thaai Kizhavi' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी काफी शानदार है. इस साउथ फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 58.32 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा, फिल्म को लेकर ऑडियंस ने काफी पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं. राधिका सरथकुमार स्टारर फिल्म 'Thaai Kizhavi' पिछले 2 हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए है.

---विज्ञापन---