The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 10: विवादों के बीच सिनेमाघरों में 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' सिनेमाघरों में अपने दूसरे हफ्ते में है. रिलीज के बाद से फिल्म लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है. जिसके साथ फिल्म ने एक डिसेंट आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म पिछले 10 दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म 'द केरल स्टोरी' की इस सीक्वल फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छी-खासी कमाई की है. चलिए आपकों बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

'The Kerala Story 2' का कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 10वें दिन 3.37 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि, 9वें दिन की तुलना में फिल्म के 10वें दिन थोड़ी कमाई देखने को मिल रही है. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 32.87 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 19.8% रही, जिसमें सुबह के शो में 10.15%, दोपहर के शो में 27.00%, शाम के शो में 24.00% और रात के शो में 12.46% रहा.

---विज्ञापन---

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

एक्ट्रेस उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की स्टारर फिल्म 'The Kerala Story 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छा बिजनेस किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 34.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की कमाई के ग्राफ में गिरावट नहीं देखी गई, लेकिन इसके बाद फिल्म ने अभी तक 50 करोड़ का पार किया है. फिल्म की कमाई देखते हुए लग कर रहा है कि ये आंकड़ा पार करने के लिए फिल्म को काफी कड़ी मेहनत करनी होगी.

---विज्ञापन---

'The Kerala Story 2' की कानूनी लड़ाई

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'The Kerala Story 2' का सिनेमाघरों में रिलीज होना बिल्कुल भी आसान नहीं है. फिल्म को रिलीज से पहले केरल हाई कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी, जिसमें फिल्म ने जीत हासिल की. इस फिल्म में एक्ट्रेस उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत, अलका अमीन, अर्जन सिंह औजला और युक्तम खोल्सा अहम किरदार में हैं.