The Kerala Story 2 vs thaai kizhavi Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड फिल्म ‘The Kerala Story 2’ को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करते हुए आज पूरे 13 दिन हो गए है. इस दौरान फिल्म की कमाई का ग्राफ ना बहुत ज्यादा ऊपर बढ़ा ना ही बहुत ज्यादा नीचे गिरा. लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने अब तक कुछ खास कमाल नहीं पाई है. आलम तो ये है कि फिल्म 13 दिनों में भी 50 करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाई है. वहीं, दूसरी तरफ तमिल फिल्म ‘ताई किझावी’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. चलिए जानते है कि इन दोनों फिल्मो की अब तक कुल कितने नोट छापे.
‘The Kerala Story 2’ की कुल कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 13वें दिन 1.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 38.64 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं 13वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 11.4% रही. इसके अलावा फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने वर्ल्डवाइड भी ठीक-ठाक ही प्रदर्शन किया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 43.70 करोड़ रुपये का बिजनेस खड़ा कर दिया है. लेकिन अब उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार लेगी. हालांकि, इसके लिए फिल्म को कलेक्शन में थोड़ी मेहनत और करनी पड़ सकती है.
Thaai Kizhavi का टोटल कलेक्शन
वहीं, दूसरी तरफ तमिल कॉमेडी फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 13वें दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 41.16 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. 13वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी कुल 19.2% रही. भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस साउथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 56.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. बहुत जल्द ही फिल्म 60 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर लेगी.