Tere Ishk Mein vs Raanjhanaa Box Office: धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. इसी के साथ धनुष ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त हिंदी फिल्म से वापसी की है. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म की कहानी, गाने और स्टारकास्ट दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहे है. धनुष ने अबतक मात्र तीन हिंदी फिल्में की हैं. उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘रांझणा’ जबरदस्त हिट साबित हुई थी, जिसकी कहानी और गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं. लेकिन धनुष की नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने ‘रांझणा’ को भी टक्कर दे डाली है. आइए जानते हैं.

'रांझणा' या 'तेरे इश्क में'

2013 में, धनुष ने डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म रांझणा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. धनुष की ये फिल्म आज भी दर्शकों की फेवरेट फिल्म है. इस फिल्म में धनुष के साथ सोनम कपूर नजर आई थीं. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा. फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट हैं. अपने रिलीज के समय ‘रांझणा’ ने 5 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. वहीं अब 12 साल बाद आई धनुष की रोमांटिक फिल्म 'तेरे इश्क में' ने अपने पहले दिन 15 करोड़ से ज्यादा की की कमाई कर ली है. इस हिसाब से ‘तेरे इश्क में’, धनुष की पहली हिंदी फिल्म ‘रांझणा’ से आगे निकल गई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Tere Ishk Mein Collection Day 1: तूफान बनकर उतरी धनुष-कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’, पहले दिन ही दिया 32 फिल्मों को पछाड़

---विज्ञापन---

धनुष ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद से अबतक केवल 3 हिंदी फिल्में की हैं, जिसमें से एक ‘अतरंगी रे’ भी है, जो साल 2022 में आई थी. इस फिल्म को भी आनंद एल राय ने डायरेक्ट की थी. ये फिल्म डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई थी. रांझणा से शुरुआत करने के बाद आज धनुष बहुत बड़े सुपरस्टार बन गए हैं. हिंदी पट्टी में भी उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी हो गई है. ऐसे में उनकी नई हिंदी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को भी भरपूर प्यार मिल रहा है. ये धनुष के करियर की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग फिल्म मानी जा रही है. मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.