Karuppu Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन हो गए हैं. इस बीच बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में लगी हैं, लेकिन इस साउथ फिल्म का जलवा ही अलग है. कमाई के मामले सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' इन दिनों हर किसी को टक्कर दे रही है. आइए फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

दर्शकों की पहली पसंद बनी 'करुप्पु'

15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'करुप्पु' ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ जबरदस्त कलेक्शन किया. संडे यानी रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 28.35 करोड़ रुपये और चौथे दिन 14.30 का केलक्शन किया. वहीं 5वें दिन फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई तय की. वीकेंड के अलावा वीकडेज पर भी ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है. यही कारण है कि फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है.

---विज्ञापन---

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई सूर्या की 'करुप्पु'

आज 20 मई 2026 को सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं. Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने आज बुधवार को अबतक ₹8.13 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 103.18 करोड़ और टोटल ग्रॉस कलेक्शन 119.64 करोड़ हो गया है. इसी के साथ ये फिल्म 6 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की फिल्म का जलवा

बता दें 'करुप्पु' के साथ इन दिनों सिनेमाघरों में 'पति पत्नी और वो दो', 'आखिरी सवाल', 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' जैसी शानदार फिल्में लगी हुई है. हालांकि 'करुप्पु' के मुकाबले इन फिल्मों की कमाई काफी कम है. इन सारी फिल्मों के मुकाबले 'करुप्पु' सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसकी दमदार कहानी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.

---विज्ञापन---

क्या है 'करुप्पु' की कहानी?

बात करे फिल्म की तो 'करुप्पु' की कहानी एक लालची वकील के बारे में है, जो अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है. ऐसे में एक शख्स परेशान होकर अपने गांव के रक्षक देवता करुप्पुसामी से मदद मांगता है. इसके बाद करुप्पुसामी सूर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं. इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---