Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection Day 18: दुनियाभर में इस वक्त स्पाइडरमैन की धूम मची हुई है. भारत में भी इस फिल्म को खूब सराहा जा रहा है. केवल 18 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टॉम हॉलेंड की स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 19000 करोड़ पार हो गया है. इसी के साथ यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

स्पाइडर-मैन का कलेक्शन

बात करें फिल्म के 18वें दिन यानी रिलीज के तीसरे संडे की कमाई की तो, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 3,063 शो में ₹8.75 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹557.41 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹466.20 करोड़ हो गया है. वर्ल्डवाइड ये फिल्म सबसे जल्दी दो बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली दूसरी फिल्म का खिताब हासिल किया है.

---विज्ञापन---

दुनियाभर में जलवा बरकरार

इसी के साथ फिल्म ने ₹19,300.00 करोड़ कलेक्शन दुनियाभर में केवल 18 दिनों में हासिल किया है. इस हिसाब से भारत में इंडिया ग्रॉस 557.41 करोड़, नेट कलेक्शन 466.20 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन ₹11,840.00 करोड़ का हुआ है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रैटॉन ने किया है. इसमें टॉम हॉलेंड पीटर पार्कर यानी स्पाइडरमैन के रोल में एक बार फिर नजर आ रहे हैं. उनके साथ फिल्म में जेंडाया, सैडी सिंक, जेकब बैटालॉन, जॉन बर्नथल, फ्लोरेंस, ट्रैमेल, मैरिसा और मार्क रफ्पॉलो भी शामिल हैं. ये फिल्म भारत में 30 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी. जबकि वर्ल्डवाइड 31 जुलाई को रिलीज हुई थी.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---