Sikandar Box Office Collection Day 8: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की 'सिकंदर' सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। ईद के मौके पर रिलीज हुई ये मूवी आठवें दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकी है। वहीं कमाई के मामले में ये अभी भी 5 फिल्मों से पीछे है। हालांकि सलमान खान की मूवी में आठवें दिन उछाल दिखाई दिया। 200 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने खिसक-खिसक कर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: खतरे में सनोज मिश्रा की जान! मोनालिसा के डायरेक्टर ने जेल से लगाई सीएम को गुहार
मूवी की आठवें दिन की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आठवें दिन मूवी की कमाई में थोड़ा इजाफा देखने को मिला। मूवी ने 4.50 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.50% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.30%, दोपहर के शो 13.10%, शाम के शो 15.11% और रात के शो 12.49% रहे।
अब तक की कमाई कितनी?
ईद से एक दिन पहले सिनेमाघरों में आई इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। वहीं ईद पर ये आंकड़ा बढ़कर 29 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद से मूवी की कमाई गिरती हुई दिखाई दे रही है। 200 करोड़ के क्लब में बनी इस मूवी ने अभी तक 102.25 करोड़ की ही कमाई की है।
इन मूवीज से पीछे
'भाईजान' की ये मूवी अभी भी 5 फिल्मों से पीछे है। इनमें अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2', शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान', ऋतिक रोशन की 'फाइटर' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' शामिल हैं। सलमान खान की मूवी कमाई के मामले में अभी तक इन मूवीज को पछाड़ नहीं पाई है। वहीं 'सिकंदर' की कास्ट की बात करें तो सलमान खान के साथ-साथ मूवी में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: एक बदनाम आश्रम की ‘बबीता भाभी’ बनी कपिल शर्मा की दुल्हनिया? पोस्टर हुआ वायरल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.