Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: 13 फरवरी को शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ ही शनाया कपूर स्टारर फिल्म 'तू या मैं' भी रिलीज हुई है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है.
आदर्श गौरव और शनाया कपूर की स्टारर फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई है. आज फिल्म का दूसरा दिन है. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने की वजह से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इसकी कमाई पहले दिन के मुकाबले बढ़ी है. अपने रिलीज के पहले दिन फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. तू या मैं ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धीमी शुरुआत की और अनुमानित ₹ 0.60 करोड़ की ही कमाई कर पाई.
'तू या मैं' की दूसरे दिन की कमाई
पहले दिन इस फिल्म की ओपनिंग निराशाजनक रही थी. वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में बढ़त देखी गई है. बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू या मैं' ने शनिवार रात 10 बजे तक 1.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है.
'ओ रोमियो' ने बिगाड़ा 'तू या मैं' का गणित
'तू या मैं' की सीधे टक्कर शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' से हुई. इस फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 10.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसका टोटल कलेक्शन 20.75 करोड़ रुपये हो चुका है. ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि 'तू या मैं' को 'ओ रोमियो' से नुकसान हो रहा है.
'तू या मैं' साल 2018 में रिलीज हुई थाई फिल्म 'द पूल' का हिंदी रीमेक है. इसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा फिल्म में मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ ने भी शामिल हैं. फिल्म एक सर्वाइवल लव स्टोरी है, जिसकी कहानी अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव) के प्यार पर आधारित है.