Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 13: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी ने शुरुआत में जबरदस्त कलेक्शन किया. हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. आइए फिल्म के 13वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के शुरुआती 10 दिनों में अच्छी कमाई की. लेकिन बीते वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई तेजी से गिर गई. सोमवार को इसने 1.60 करोड़, तो वहीं मंगलवार को 1.65 करोड़ की कमाई की.

---विज्ञापन---

13वें दिन की कमाई

अब बात करें 13वें दिन की तो, 'मा इंति बंगारम' ने ₹1.30 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹61.12 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹52.80 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने कुल ₹23.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹84.62 करोड़ हो गया है.

Maa Inti Bangaaram

नई फिल्मों से मिल रही टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई और फिल्में भी लगी हुई हैं. ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और ‘कॉकटेल 2’ से है. 'वेलकम टू द जंगल' ने आज यानी छठे दिन 6.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने अपने रिलीज के 13वें दिन 1.40 की कमाई की है. इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर भी 'मां इंटी बंगारम' की कमाई पर पड़ा है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, 'मां इंटी बंगारम' एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसकी कहानी में एक शांत सी लड़की बहू बनकर आती है. शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली ये लड़की अपने अंदर कुछ राज छिपाए रहती है. ऐसे में जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है.

---विज्ञापन---