Ranabaali Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रही है. शादी के बाद दोनों की पहली फिल्म 'राणाबली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह था. अब इसकी पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है. हालांकि, 120 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म को अभी लंबा सफर तय करना है.

पहले दिन 'राणाबली' ने कितने करोड़ कमाए?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबली' को रिलीज के पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 10.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

क्या कहती है बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट?

फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन करीब 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. हालांकि, इसका बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने और हिट होने के लिए आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करनी होगी.

कैसे मिल रहे फिल्म को रिएक्शन?

फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. अब सबकी नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं. देखना होगा कि विजय और रश्मिका की जोड़ी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कितनी कामयाब होती है.

पहले भी साथ दिख चुके हैं विजय और रश्मिका

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहले भी दर्शकों का दिल जीत चुकी है. दोनों पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ नजर आए थे. 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 5 से 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

क्या दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री करेगी कमाल?

इसके बाद दोनों 2019 में फिल्म 'डियर कॉमरेड' में नजर आए थे. जिसे उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला था.फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा. अब 'राणाबली' के जरिए यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इस बार भी कमाल दिखाएगी.

क्या है 'राणाबली' की कहानी?

विजय-रश्मिका की ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी भारत के इतिहास के एक बेहद दर्दनाक अध्याय मद्रास अकाल से प्रेरित है, जो 1876 से 1878 में पड़ा था. जिसमें ब्रिटिश नीतियों और सूखे के कारण लाखों लोग भुखमरी का शिकार हुए थे. ये कहानी आपका कलेजा चीर देगी. इसमें अर्नोल्ड 0वोस्लू, इश्वरी राव और जेसन शाह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएगी 'राणाबली'?

फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले दिन अच्छी शुरुआत करने वाली 'राणाबली' वीकेंड पर अपनी कमाई में कितना इजाफा कर पाती है और क्या विजय-रश्मिका की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास रच पाएगी.