Ramayana Box Office Collection Day 18: नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस से लेकर ऑडियंस की जुबान तक पर छाई हुई है. आज उनकी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन पूरे हो गए हैं. इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शानदार प्रदर्शन सच में तारीफ के काबिल है. फिल्म ने 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को एक बार फिर से ये साबित कर दिया कि थिएटर में अभी तक 'रामायण' का ही कब्जा है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 1,650 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि रणबीर और साई की फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है.

18वें दिन 'रामायण' की कमाई जारी

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' की कमाई में 18वें दिन भारी उछाल देखा गया. फिल्म ने 18वें दिन 35.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 17वें दिन के मुकाबले 28.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 942.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म 950 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,126.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. तीसरे रविवार को फिल्म ने हिंदी में 26.25 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 2.50 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1.05 लाख रुपये, तमिल में 2.40 करोड़ रुपये और मलयालम में 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की है.

फिल्म की ऑक्यूपेंसी

18वें दिन फिल्म 'रामायण' की थिएटर ऑक्यूपेंसी काफी अच्छी रही है. 18वें दिन पूरे देश में फिल्म के 16,277 शो चलाए गए, जिनकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 37.9 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे रविवार की सुबह के शो में 35.62 प्रतिशत, दोपहर के शो में 61.31 प्रतिशत, शाम के शो में 62.00 प्रतिशत और रात के शो में 34.00 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड लेवल पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'रामायण' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1,651 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.