Ramayana Box Office Collection Day 14: नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा छाया हुआ है. फिल्म 'रामायण' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 14 दिन हो गए हैं, इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की छप्परफाड़ कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म ने भारत में ही नहीं, वर्ल्डवाइड लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया है. 14 दिनों में ये फिल्म भारत में 850 करोड़ के करीब पहुंच गई है और वर्ल्डवाइड लेवल पर 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. चलिए जानते हैं कि रणबीर और साई की फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है.
14वें दिन की शानदार कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' की कमाई जोर-शोर से आगे बढ़ रही है. फिल्म 'रामायण' ने 14वें दिन 23.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 13वें दिन के मुकाबले 18.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 844.40 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,009.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म ने 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को हिंदी में 16.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.65 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1.30 करोड़ रुपये, तमिल में 1.60 करोड़ रुपये और मलयालम में 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है.
14वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी
14वें दिन फिल्म 'रामायण' की थिएटर ऑक्यूपेंसी में गिरावट देखी गई है. दूसरे बुधवार को पूरे देश में फिल्म के 22,289 शो चलाए गए, जिसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 18.8 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 14वें दिन सुबह के शो में 8.77 प्रतिशत, दोपहर के शो में 16.85 प्रतिशत, शाम के शो में 23.23 प्रतिशत और रात के शो में 23.00 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
1500 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी काफी अच्छी कमाई कर रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,519.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसी के साथ फिल्म ने 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.