Ramayana Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा जमाए हुए है. आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 13 दिन हो गए हैं. इन 13 दिनों में फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. 13वें दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. अब तो इस फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 800 करोड़ के पार पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 'रामायण' का बिजनेस 1500 करोड़ के करीब पहुंच गया है. चलिए जानते हैं कि रणबीर और साई की फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है.
13वें दिन भी बंपर कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण' की जबरदस्त कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म ने 13वें दिन 28.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 12वें दिन के मुकाबले 10.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 821.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा, फिल्म ने भारत में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 981.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म ने 13वें दिन हिंदी में 21 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 2.10 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1.50 करोड़ रुपये, तमिल में 1.75 करोड़ रुपये और मलयालम में 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की है.
13वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी
फिल्म 'रामायण' की कमाई के साथ 13वें दिन इसकी थिएटर ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट देखने को मिली है. दूसरे मंगलवार को भारत में फिल्म के 22,551 शो चलाए गए, जिसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 22.9 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 13वें दिन सुबह के शो में 10.38 प्रतिशत, दोपहर के शो में 20.31 प्रतिशत, शाम के शो में 26.85 प्रतिशत और रात के शो में 30.00 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
1500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' ने भारत के अलावा वर्ल्डवाइड लेवल पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,483.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसी के साथ फिल्म 1500 करोड़ के करीब पहुंच गई है.