Ramayana Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसी के साथ आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक दिन हो गया है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस किया है. जहां फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा की कमाई की है. वैसे तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अपनी कमाई के पत्ते खोल दिए थे. अब हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर इस फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है. चलिए जानते हैं कि रणबीर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ के नोट छापे हैं.
'रामायण' का ओपनिंग डे कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस जबरदस्त कमाई के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की है. पहले दिन इस फिल्म ने हिंदी में 47.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 7.25 करोड़ रुपये, तेलुगु में 2.60 करोड़ रुपये, तमिल में 2.60 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म अपनी कमाई कहां तक ले जाती है?
फिल्म की ऑक्यूपेंसी
नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण' के पहले दिन की थिएटर ऑक्यूपेंसी भी बहुत बढ़िया रही. गुरुवार को पहले दिन पूरे भारत में फिल्म के 25,200 शो चलाए गए, जिनकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 36.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन सुबह के शो में 22.77 प्रतिशत, दोपहर के शो में 26.31 प्रतिशत, शाम के शो में 38.08 प्रतिशत और रात के शो में 48.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन पहले दिन काफी अच्छा रहा है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 160 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.