Raja Shivaji Box Office Collection Day 9: रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय से सजी फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने अपनी ओपनिंग से ही साबित कर दिया था कि यह लंबी रेस का घोड़ा है. पहले हफ्ते की शानदार सफलता के बाद, अब दूसरे शनिवार (9वें दिन) भी फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाया है. ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो फिल्म को मिल रहा 'वर्ड ऑफ माउथ' इतना मजबूत है कि वर्किंग डेज के बाद वीकेंड पर दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है.

9वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार

रिलीज के दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत की है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने शाम 6 बजे तक 3.39 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वीकेंड होने की वजह से रात के शोज में यह आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग और पहला हफ्ता

फिल्म ने अपने पहले ही दिन 11.35 करोड़ की ऐतिहासिक शुरुआत की थी. पहले शनिवार को 10.55 करोड़ और रविवार को 12.00 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही सफलता का झंडा गाड़ दिया था. वर्किंग डेज में भी फिल्म ने अपनी स्थिरता बनाए रखी.

9 दिनों का कुल कलेक्शन

8 दिनों के सफर के बाद भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 59.24 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, अगर इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म 70.23 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म जिस रफ्तार से बढ़ रही है, 100 करोड़ का लक्ष्य अब दूर नहीं लग रहा.

---विज्ञापन---

रितेश देशमुख का विजन और स्टार पावर

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रितेश देशमुख हैं, जिन्होंने न केवल मुख्य भूमिका निभाई है बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाली है. उनके विजन ने महाराज की कहानी को एक भव्य स्वरूप दिया है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने किया है.

---विज्ञापन---

दमदार स्टार कास्ट का जादू

फिल्म की सफलता में इसकी भारी-भरकम स्टार कास्ट का भी बड़ा हाथ है. फिल्म में रितेश के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और महेश मांजरेकर जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं. हर कलाकार ने अपने किरदार में जान फूंक दी है, जिससे फिल्म का प्रभाव और भी गहरा हो गया है.

---विज्ञापन---