Raja Shivaji Box Office Collection Day 21: 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी की कहानी दर्शकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रही है. यही कारण है कि 20 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और शानदार कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है. आइए फिल्म के 21वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
21वें दिन की कमाई
मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 1 मई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. इसकी कहानी लगातार फैंस का दिल जीत रही है. क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस मराठी मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में फिल्म ने जबरदस्त कमाई तय की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 21वें दिन रितेश देशमुख की राजा शिवाजी 85 लाख की कमाई की है. इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 88.95 करोड़ और टोटल ग्रॉस कलेक्शन 105.18 करोड़ रुपये हो गए हैं.
'राजा शिवाजी' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
विदेशों में फिल्म ने 21वें दिन 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन अब तक 4.18 करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 109.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. बता दें राजा शिवाजी में रितेश देशमुख ने सिर्फ लीड एक्टर को रोल प्ले नहीं किया है, बल्कि वो इस मूवी के निर्देशक भी हैं.
'राजा शिवाजी' ने मराठी भाषा में रचा इतिहास
मराठी भाषा में जबरदस्त कमाई के साथ ही ये फिल्म मराठी सिनेमा के इतिहास की दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई की और जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार करेगी. इससे पहले मराठी फिल्म सैराट ने 110 करोड़ का बिजनेस किया था.