रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म राजा शिवाजी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस मूवी को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को भी आते ही इसने कड़ी टक्कर दे डाली है. तो चलिए जानते हैं राजा शिवाजी ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

राजा शिवाजी ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

राजा शिवाजी ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने करीब 9 बजे तक 9.39 करोड़ का कलेक्शन किया है. शुक्रवार को मूवी की ऑक्यूपेंसी 30 प्रतिशत रीह है. वहीं, मूवी ने हिंदी में 2.28 करोड़ और मराठी में 7.11 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस मूवी के फाइनल आंकड़े आने अभी बाकी है. जो कि रात 10.30 बजे तक आएंगे. बता दें कि रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने एडवांस बुकिंग में भी शानदार कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 5.14 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

भूत बंगला ने 15वें दिन कमाए इतने करोड़

वहीं, दूसरी ओर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी और फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन बीत चुके हैं. इस शुक्रवार फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 3.82 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसकी ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत रही है. फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 156.66 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा इंडिया में नेट कलेक्शन 131.97 करोड़ का रहा है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में उनकी पत्नी जेनेलिया के अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, सलमान खान, भाग्यश्री, फरदीन खान, विद्या बालन जैसे कलाकार नजर आए हैं. वहीं, भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा असरानी, राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी और तब्बू जैसी एक्ट्रेस दिखीं है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- OTT पर मौजूद इस सीरीज में दिखेगा खौफ का असली चेहरा, दिमाग सुन्न कर देगी 10 एपिसोड की ये कहानी

---विज्ञापन---