TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

UT 69 Box Office Collection Day 2: राज कुंद्रा की ‘यूटी 69’ हुई फुस्स, दूसरे दिन की कमाई जान आ जाएंगे आंसू

UT 69 Box Office Collection Day 2: राज कुंद्रा (Raj Kundra) बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति हैं। राज ने हाल ही में  ‘यूटी 69’ (UT 69) से बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म ने 3 नवंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी है। मूवी में राज कुंद्रा के उन दिनों को दिखाया गया है […]

UT 69 Box Office Collection Day 2: राज कुंद्रा (Raj Kundra) बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति हैं। राज ने हाल ही में  'यूटी 69' (UT 69) से बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म ने 3 नवंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी है। मूवी में राज कुंद्रा के उन दिनों को दिखाया गया है जब वो पोर्नोग्राफी के आरोप में जेल में बंद थे। साल 2022 में राज को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद राज ने मास्क के जरिए अपना चेहरा छिपाकर रखा। फाइनली इस मास्क को हटाकर अपना फेस राज ने फिल्म 'यूटी 69' के प्रमोशन के दौरान दिखाया। अब फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं, ऐसे में इसका कलेक्शन भी सामने आ गया है। आइए देखते हैं कि मूवी ने दूसरे दिन कितने का कलेक्शन किया। यह भी पढ़ें: दोस्ती से शुरू हुई प्यार की कहानी, दिलचस्प है केएल राहुल अथिया शेट्टी की Love Story

'यूटी 69' ने दूसरे दिन कमाए इतने रुपये (UT 69 Box Office Collection Day 2)

राज कुंद्रा एक फेमस बिजनेसमैन हैं, जो साल 2022 में पोर्नोग्राफी के चक्कर में जेल की हवा खा चुके हैं। राज ने जेल में रहने के दौरान जो कुछ झेला वो अपनी बायोपिक फिल्म 'यूटी 69' के जरिए लोगों के सामने रखा। जेल से बाहर आने के बाद भी लंबे समय तक राज ने अपना चेहरा मास्क के पीछे छिपा रखा। हालांकि शिल्पा ने इस समय बहुत दुख झेला,लेकिन कभी भी इस बारे में बात नहीं की। अपनी आपबीती को फिल्म के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए राज ने 'यूटी 69' का रास्ता चुना। तगड़े प्रमोशन के बाद फिल्म ने 3 नवंबर को सिनेमाघरों में एंट्री कर ली। अब फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि मूवी को ऑडियंस ही नहीं मिली। ऐसे में अब हर किसी की नजरें दूसरे दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं। Sacnilk की अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'यूटी 69' वीकेंड में यानी शनिवार को 17 लाख का बिजनेस किया है। अब फिल्म का टोटल आंकड़ा 37 लाख रुपये हो गया है।

'यूटी 69' की दोनों दिन की कमाई

Day 1- 20 लाख Day 2- 17 लाख टोटल कलेक्शन - 37 लाख

शिल्पा शेट्टी का गेस्ट अपीयरेंस  (UT 69 Box Office Collection Day 2)

राज कुंद्रा के केस में, शिल्पा शेट्टी का गेस्ट अपीयरेंस फिल्म में है लेकिन सिर्फ़ फोन पर उनकी आवाज सुनने तक और हां, टीवी पर सुपर डांसर में देखने तक। ये टीवी और पंखा, जिसे संजय दत्त ने कैदियों के लिए जेल में लगवाया है, ये बात भी सुनकर आपको खुशी होगी और क्लाइमेक्स में राज कुंद्रा की मानवाधिकार आयोग को लिखी चिट्ठी और अंडर ट्रायल्स के लिए मदद की कोशिशें आपको अच्छा फील कराएगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.