Raid 2 Box Office Collection Day 12: अजय देवगन की लेटेस्ट मूवी ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी लगभग एक हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी। वहीं दूसरे वीकेंड पर धांसू कमाई करने के बाद 12वें दिन मूवी की कमाई में गिरावट देखी गई। दूसरे मंडे में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कम नोट छापे। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?
यह भी पढ़ें: मिस्ट्री मैन संग दिखीं प्रियंका चाहर चौधरी, वीडियो देख फैंस में मची खलबली!
12वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 12वें दिन मूवी ने सिर्फ 5 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.32% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.93%, दोपहर के शो 15.98%, शाम के शो 16.81% और रात के शो 17.57% दर्ज किए गए। बाकी दिनों के मुकाबले ये आंकड़ा काफी कम नजर आया।
मूवी का अब तक का कलेक्शन
वहीं पहले दिन मूवी ने 19.25 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस करके सबको चौंका दिया था। ये इस साल की तीसरी मूवी थी जिसने इतनी धांसू ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे रविवार भी अजय की मूवी ने 11.75 करोड़ की कमाई की। अब तक की फुल कमाई की बात की जाए तो मूवी ने 125.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जल्द ही ये 150 करोड़ के क्लब में भी एंट्री कर सकती है।
मूवी की कास्ट की हो रही तारीफ
मूवी की कास्ट की भी खूब तारीफ की जा रही है। अजय देवगन के साथ-साथ फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने नेगेटिव रोल प्ले किया है। वहीं अजय और रितेश के साथ-साथ सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, वाणी कपूर और सुप्रिया पाठक भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग भी देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले Bhool Chuk Maaf ने 9 फिल्मों को छोड़ा पीछे, IMBD पर बनीं नंबर 1