Peddi Box Office Collection Day 8: राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 11 जून को आठ दिन पूरे किए. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 8वें दिन राम चरण और जान्हवी कपूर की इस फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है.

बीते 7 दिनों की कमाई

  • पेड प्रिव्यू 18.50 करोड़ रुपये
  • पहले दिन 51 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन 29.10 करोड़ रुपये
  • चौथे दिन 32.15 करोड़ रुपये
  • पांचवें दिन 12.35 करोड़ रुपये
  • छठे दिन 9.70 करोड़ रुपये
  • सातवें दिन 7.55 करोड़ रुपये

8वें दिन की कमाई

अब बात करें फिल्म के 8वें दिन की कमाई की तो, 'पेद्दी' (Peddi)ने 8वें दिन यानी अपने रिलीज के दूसरे गुरुवार को ₹5.07 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹228.52 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹192.32 करोड़ हो गया है. अपने रिलीज के पहले दिन से 'पेद्दी' शानदार कमाई कर रही है. ऐसे में फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

---विज्ञापन---

दर्शकों की पहली पसंद बनी राम चरण की 'पेद्दी'

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' साउथ भाषाओं के अलावा हिंदी पट्टी में भी खूब पसंद की जा रही है. सिनेमाघरों में इस समय कई बॉलीवुड फिल्में लगी हुई हैं. वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' लगी हुई है. लेकिन पेद्दी इन दोनों ही फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन करती नजर आ रही है.

फिल्म की कहानी?

बात करें फिल्म की तो ‘पेद्दी’ की कहानी एक गांव के मजदूर पेद्दी (राम चरण) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गांव को पहचान दिलाने के लिए ऊंची जाति के लोगों से लड़ाई लड़ता है. पेद्दी कमाल का क्रिकेट खेलता है और अपने ऊपर लगने वाली बोली से पैसे कमाता है. पहचान पाने के लिए पेद्दी क्रिकेट छोड़कर, पहलवान बन जाता है. पैन इंडिया 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पेद्दी’ को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---